PHP Rest API tutorial in Hindi

Posted by
Apply Link- Submit Resume

 इस Article में PHP Rest API के बारे में पढ़ेंगे। Web development और Application Development में API की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। तो यदि आप Web development सीख रहे है। तो API बनाना आना चाहिए। इसलिए इस Article में Rest API के बारे में पढ़ेंगे। API बनाने में REST HTTP Method का सबसे अधिक Use होता है। 

PHP Rest API tutorial in Hindi

What is API in Hindi 

API Stands for Application Programming Interface।  ये दो application के बीच एक दुसरे से Communication कराता है। जैसे –  Data Send, Receive आदि। 

API का Use तब होता है, जब हम एक Programming Language में लिखी Application को Other Programming Language में लिखी Application के बीच Communication कराना होता है। API Create करने को Web Based Services Create करना कहा जाता है। 

Types of API in Hindi 

API मुख्य रूप से चार प्रकार की होती है। 

Open API

Partner API

Internal API 

Composite API 

Open API 

Open API को कोई भी Use कर सकता है। इसलिए इन्हे Public API भी कहा जाता है। ये External API होती है।इसमें कुछ Free API होती है और कुछ Subscription Based होती है। 

Example – Facebook API, Google Login API   

यदि आप अपनी Website पे Facebook Login या Google Login लगाना चाहते है, तो इन API का use कर सकते है। 

Partner API 

ये Fully Paid API होती है। इन API को वही Access कर सकता है। जिसका API Providing Company से Business Relationship है। 

Internal API 

Internal API Private API होती है। जिनको Company अपने Work के लिए Create करती है। 

Android App का Database के साथ Connection करना या Android App का Admin Panel बनाना इन सभी में API के माध्यम से Data Send Receive होता है। 

Composite API 

Composite API Multiple API का Combination होता है। ये Developer को Bundle Calls और Request के लिए Allow करती है। 

API HTTP Protocol का Use करती है। इनमे Url का होना जरुरी होता है। 

HTTP Protocol Method in Hindi 

SOAP 

XML – RPC

JSON – RPC

REST 

इनमे से सबसे ज्यादा Popular REST API ही है, और REST API ही सबसे ज्यादा Use किया जाता है। 

What is REST API in Hindi

REST का Full Form Representational State Transfer होता है। इसकी Help से Web Services Create कर सकते है। 

इसका Popular होने का Reason ये बहुत सारे Format को support करता है। जैसे – JSON, XML, Text, User – Defined आदि। 

HTTP Methods 

Method Description
GET इसका Use Data को Read करने के लिए किया है।
PUT इसका Use Data Update करने के लिए किया जाता है।
POST इसका Use Data Insert करने के लिए किया जाता है।
DELETE इसका Use Data को Delete करने के लिए किया जाता है।

Creating REST API With PHP in Hindi 

अब हम PHP में REST API को Create करना सीखेंगे। यहाँ पे हम Create, Read, Update, Delete इन चारो पे अलग अलग API Create करेंगे। 

Creating Data Read API in Hindi 

Only Data Read API का मतलब ये हमें कुछ Data Provide करेगी। बाकि इसमें कुछ नहीं कर सकते है। हम Database से Data को Fetch करेंगे और Json Format में Output देगा। 
1. इसके लिए सबसे पहले Database Create करना है। 

CREATE DATABASE apitest;

2. अब हमें एक table Create करना है। 

CREATE TABLE apidemodata (
id int AUTO_INCREMENT,
    FirstName varchar(255),
    Address varchar(255),
    PRIMARY KEY (id)
);

3. अब table में कुछ डाटा Create कर लो। 

INSERT INTO `apidemodata` (`id`, `FirstName`, `Address`) 
VALUES (NULL, 'Vishal', 'Delhi'), (NULL, 'Codeofweb', 'Internet');

अब हमारा Data Ready हो चुका है। 

4. अब हम PHP Code लिखते है। API के लिए जो की Data को API में Change करेगा। JSON Format में Output देगा। 

<?php

header('Content-Type: application/json');
header('Access-Control-Allow-Origin: *');

$conn = mysqli_connect("localhost","root","","apitest") or die("Connection Failed");

$sql = "SELECT * FROM apidemodata";
$result = mysqli_query($conn, $sql) or die("SQL Query Failed.");

if(mysqli_num_rows($result) > 0 ){
	
	$output = mysqli_fetch_all($result, MYSQLI_ASSOC);
	echo json_encode($output);

}else{

 echo json_encode(array('message' => 'No Record Found.', 'status' => false));

}


?>

ये हमारी API Create हो चुकी है। अब हम इसको Check करेंगे। सबसे पहले हमें इसको Browser में Check करना चाहिए। 

PHP Rest API tutorial in Hindi

ये Browser में Successfully Run हो रही है। अब हम इसको Postman Software की मदद से check करेंगे। जो की API testing के लिए popular Software है। यदि API वह Run हो जाती है। तो हमारी API Successful बन चुकी है। 
इसके लिए सबसे पहले आप Post Man Software को Download करे। और वहा URL Test करे। 
PHP Rest API tutorial in Hindi

आप देख सकते है हमारी API Postman में भी Run हो रही है। तो ये Successfully बन चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *