foreach Loops in Php in Hindi – PHP foreach Loops in Hindi

Posted by
Apply Link- Submit Resume

  foreach Loops in Php in HindiPHP foreach Loops in Hindi  इस Article में हम PHP foreach Loop के बारे में जानेगे।  PHP foreach loop का Use Array Arrays को Display कराने के लिए किया जाता है।  इसकी मदद से हम Arrays को One by One Automatic Display करा सकते है।  PHP foreach loop in Hindi को समझने के लिए PHP Arrays की जानकारी होना काफी आवश्यक है।  इसके बारे में हमने पहले ही जानकारी Share कर रखी है। अगर आपने अभी तक उसको Read नहीं किया है।  तो आप PHP Arrays In Hindi Article को Read कर ले। 

foreach Loops in Php in Hindi - PHP foreach Loops in Hindi

PHP foreach Loops in Hindi

जैसे की आपको पता है।  Arrays में हम Multiple Value को Store कर सकते है।  और हर एक Value का एक Index Number होता है।  जिस Index Number के द्वारा उसको Display या Execute करा सकते है।  Arrays में जितनी भी Values होती है।  सभी को Index Number के साथ में Access किया जाता है।  लेकिन अगर आपको किसी Value को एक के बाद दूसरी इसके बाद तीसरी इस type से या एक साथ सभी value को Access करना हो।  तो बार बार Index Number Change करना होगा या सभी Index number को Access करना होगा।  इस Problem को दूर करने के लिए foreach Loop का Use किया जाता है।  इसके द्वारा हम बिना Index Number का Use किये सभी values को बहुत आसानी से Access कर सकते है। 

foreach Loops का use केवल Arrays और Objects के लिए किया जाता है। 

Php Foreach Loop Syntax In Hindi 

foreach( $array as $element ) {
    // PHP Code to be executed
}
1. सबसे पहले हमें foreach में Array Varibale को as Elements (value) pass करना होता है।  
2. फिर उसके Curly Bracket {} में उसे Run करा दिया जाता है।  
अब इसके Example को देखते है।  और समझते है। 

PHP foreach loop Example – 1 

<?php  
// Declare an array 
$names = array("vishal", "vimal", "sonu", "king"); 

foreach ($names as $allname) {
  echo "$allname <br>";
}
?>  

Output

vishal
vimal
sonu
king
1. सबसे पहले यहाँ पे एक Array Create किया गया है।  जिसका नाम  $names दिया है। उसके बाद Array() Function का use करके उसमे Value दी गयी है। 
2. foreach ($names as $allname) अब हमें foreach loop का Use करके array as elements pass करना होगा।  इसमें आप कोई सा भी नाम दे सकते है।  
3. echo “$allname <br>”; अब हमें elements को Print करना है। 
तो इस प्रकार से हम सभी Arrays की value को Access कर सकते है। 

PHP foreach loop Example – 2 

अब हम एक Arrays का program बनायेगे।  जिसमे key /Value दोनों होगी।  और foreach loops की मदद से Display करेंगे।  या उसपे Loops को Run करेंगे।  

<?php 
$age = array( 
	"vishal" => 18, 
	"vimal" => "16", 
	"sonu" => 17, 
	"king" => "15"

); 

// Loop through employee array 
foreach($age as $name => $age) { 
	echo $name . ": " . $age . "<br>"; 
} 

?> 


Output


vishal: 18
vimal: 16
sonu: 17
king: 15

1. इसमें भी सबसे पहले Array create किया है। => Equal to Greater Than की मदद से Key value दोनों add किये है।

 2. अब उसको foreach में Pass करना होगा। इसमें Key / value दोनों को pass करना होगा।
3. अब display कराना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *